फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 साल के रौनक साधवानी बने भारत के 65वां ग्रैंडमास्टर

Sat, 19 Oct 2019 08:24 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रौनक साधवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

13 साल के रौनक साधवानी भारत के 65वां ग्रैंडमास्टर बन गए। रौनक ने आइल ऑफ मैन में फिडे चेस डॉट कॉम ग्रैंड स्विस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व विश्व चैंपियन स्विट्जरलैंड के व्लादिमीर क्रैमनिक भी खुश हैं क्योंकि उन्होंने पांच अन्य युवा भारतीय प्रतिभाओं के साथ रौनक को भी ट्रेन किया है। क्रैमनिक ने कहा कि मुझे रौनक पर गर्व है।

विज्ञापन


पिछले कुछ महीनों के दौरान उनके खेल में काफी मजबूती आई है और काफी परिपक्व हुए। 44 वर्षीय क्रैमनिक ने इसी साल शतरंज से संन्यास लिया था। उन्होंने कहा कि मुझे भरोसा है कि रौनक शतरंज के शीर्ष खिलाड़ी बनेंगे। रौनक ने कहा कि क्रैमनिक सर की ट्रेनिंग मेरे लिए जिंदगी बदलने वाली रही। जो उन्होंने मुझे सिखाया, मैंने अपने खेल में भी उसे शामिल किया। इससे मानसिक तौर पर मुझे काफी मजबूती मिली। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें