फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोनाल्डो सिंह ने एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक

Sat, 19 Oct 2019 07:37 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
रोनाल्डो सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

भारतीय साइक्लिस्ट रोनाल्डो सिंह ने शुक्रवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियन ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप में पुरुष जूनियर केरिन स्पर्धा का गोल्ड मेडल अपने नाम किया। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में रोनाल्डो के अलावा जेम्स सिंह ने इस इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल जीता।

विज्ञापन


चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला जूनियर स्प्रिंट टीन ने 2 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते। स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) ने भारतीय ऐथलीटों को मेडल जीतने पर बधाई दी।
 

साई ने ट्वीट किया, 'रोनाल्डो ने इंचियोन में गोल्ड मेडल जीता। जेम्स सिंह ने इसी इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। भारत की जूनियर स्प्रिंट टीमों को भी 2 ब्रॉन्ज मेडल मिले। सभी को बधाई।'
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें