फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साजन भनवाल के कोच राजवीर छिकारा ने जीता ब्रॉन्ज

Sat, 01 Dec 2018 08:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
rajveer and sajan
विज्ञापन

सीनियर नेशनल रेसिलिंग चैंपियनशिप में 77 किलोग्राम कैटेगरी में दो गोल्ड मेडल जीतने वाले साजन भनवाल के बाद उनके कोच राजवीर छिकारा ने भी 82 किलोग्राम वाली कैटेगरी में ब्रॉन्ज मेडल जीता है। ग्रेको रोमन रेसलर पदक जीतने के बाद अब गोंडा से दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं।

विज्ञापन


बता दें कि राजवीर ने अब तक कुल 14 सीनियर नेशनल चैंपियनशिप खेली हैं, जिसमें  से उनके नाम 13 मेडल हैं। हालांकि ब्रॉन्ज मेडल जीतने के बाद राजवीर छिकारा ने कहा कि यह उनके अब तक जीते कुल आठ गोल्ड मेडल से भी ज्यादा कीमती पदक है क्योंकि उन्होंने दो साल बाद कोई पदक जीता है।

दूसरा, एक कोच होने के नाते बतौर रेसलर यह उनका पहला पदक है। इस जीत के बाद  राजवीर ने कहा कि मेरा ध्यान पूरी तरह से साजन की तैयारी पर ही था। ऐसा पहली बार हुआ है जब हमने किसी प्रतियोगिता में एक साथ कोई मेडल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें