सेक्टर 79 स्थित एमराल्ड क्रिकेट अकादमी के मैदान पर खेले गए दूसरे पांच दिवसीय क्रिकेट मुकाबले में एमडी स्कूल की टीम ने एपीजे स्कूल की टीम को 112 रन से हरा कर मुकाबला अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए गुरतेज सिद्धू को मैन ऑफ मैच चुना गया।
एमराल्ड क्रिकेट अकादमी के कोच संजीव गौड़ ने बताया कि एमडी स्कूल की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाएं। तुशार भाटी ने 35 गेदों में एक छक्का और 8 चौकों की मदद से 48 रन बनाएं, जय ने 42, सिद्घू गुरतेज ने 29 रनों की पारी खेली। एपीजे स्कूल की वेदांत ने चार ओवर में 34 रन देकर दो विकेट लिए, सचिन और अमन कौशिक को एक-एक विकेट मिला।
एपीजे स्कूल की टीम 17.5 ओवर में 60 रन पर सिमट गई। बल्लेबाज वेदांत, चारुस ने 15-15 बनाएं और अमन ने आठ रन का योगदान दिया। एमडी स्कूल की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरतेज सिद्घू ने तीन ओवर में दो रन देकर 4 विकेट चटकाए, ठाकुर ने 2 और दक्षित ने एक विकेट लिया।