फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Motorcycle Racing Championship: रजनी कृष्णन ने जीता अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब, 2003 में किया था राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पदार्पण

Sat, 05 Feb 2022 10:55 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरएसीआर कैस्ट्रोल पावर1 अल्टीमेट के अनुभवी रजनी कृष्णन ने शनिवार को यहां नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के 41 वर्षीय कृष्णन हालांकि एक दुर्घटना के बाद तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन वह पांचवें और अंतिम दौर के समाप्ति के दिन अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब
विज्ञापन
रजनी कृष्णन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरएसीआर कैस्ट्रोल पावर1 अल्टीमेट के अनुभवी रजनी कृष्णन ने शनिवार को यहां नेशनल मोटरसाइकिल रेसिंग चैंपियनशिप में प्रीमियर प्रो-स्टॉक 301-400 सीसी श्रेणी में खिताब अपने नाम किया। चेन्नई के 41 वर्षीय कृष्णन हालांकि एक दुर्घटना के बाद तीसरे स्थान पर रहे, लेकिन वह पांचवें और अंतिम दौर के समाप्ति के दिन अपना 10वां राष्ट्रीय खिताब और एक दशक में अपना पहला खिताब जीतने में सफल रहे।

विज्ञापन


कृष्णन, जिन्होंने 2003 में राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में पदार्पण किया था, 183 अंकों और छह जीत के साथ लीडरबोर्ड में शीर्ष पर रहे, इसके बाद अनीश (164) और राहिल (156) का स्थान रहा।

नोविस (स्टॉक 165 सीसी) श्रेणी में 19 वर्षीय चेन्नई के कॉलेजियन एल्विन सुंदर (एएस मोटरस्पोर्ट्स) ने राष्ट्रीय खिताब जीता। वह हालांकि ऑलविन जेवियर (स्पार्क्स रेसिंग) के बाद दूसरे स्थान पर रहे बावजूद इसके वह अपना तीसरा खिताब जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन


लड़कियों की श्रेणी में, चेन्नई की रहने वाली रेहाना बी (आरएसीआर कैस्ट्रॉल पावर1 अल्टीमेट) ने चोट की वजह से एक साल बाद वापसी करते हुए लगातार पांचवीं रेस जीती। उसने चौथे राउंड के बाद ही खिताब पर कब्जा जमा लिया था.  
विज्ञापन


जगन कुमार (टीवीएस रेसिंग) ने प्रो-स्टॉक 165सीसी वर्ग में तीसरे स्थान पर रहने के बाद शुक्रवार को अपने 10वें राष्ट्रीय खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें