फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवी सिंधु कोरिया ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Fri, 15 Sep 2017 05:04 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : AP
विज्ञापन
ओलंपिक और विश्व चैंपियन‌शिप में रजत पदक जीतकर देश का नाम रौशन करने वाली पीवी सिंधु की सफलता का सिलसिला जारी है। वहीं पुरुषों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। विश्व के नंबर वन सोन वैन हो ने भारत के समीर वर्मा को क्वार्टरफाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। हैदराबाद की बैडमिंटन स्टार ने शुक्रवार को कोरिया ओपन के  सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सिंधु ने जापान की विश्व की 19 नंबर की खिलाड़ी मिनात्सु मितानी को 21-19, 16-21 और 21-10 से हराया। पहला गेम सिंधु ने 22 मिनट में 21-19 से जीत लिया। लेकिन दूसरे गेम में जापान की मितानी ने 21-16 से सिंधु को मात दे दी। 
विज्ञापन


तीसरे गेम में सिंधु ने शुरू से बढ़त कायम रखी और मितानी की एक नहीं चलने दी। तीसरे गेम को सिंधु ने 21-10 से आसानी से जीतकर मैच अपने नाम कर दिया। सिंधु का सेमीफाइनल मुकाबला विश्व नंबर 3 कोरिया की सुंग जी ह्यून और विश्व नंबर 7 चीनी खिलाड़ी एचई बिंगजिआओ के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा। 

विश्व की नंबर 4 खिलाड़ी सिंधु अब तक दो सुपर सीरीज खिताब जीत चुकी हैं।
Korea Open Super Series: India's PV Sindhu beats Japan's Minatsu Mitani by 21-19, 16-21, 21-10 to advance into the Semi final— ANI (@ANI) September 15, 2017
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें