पूर्व अमेरिकन रेसलिंग एसोसिएशन AWA के वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज रेसलिंग प्रमोटर ओटो वान्ज का निधन हो गया। वान्ज 74 साल के थे। हालांकि वान्ज की मौत किस वजह से हुई इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
ऑस्ट्रियन मीडिया के मुताबिक उनकी मौत लम्बी बीमारी की वजह से हुई है। वांज की मौत की खबर मिलते ही ट्विटर पर उनके चाहने वालों और रैसलिंग जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।वान्ज का जन्म 1943 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। उन्होंने एमैच्योर करियर में शानदार सफलता हासिल करने के बाद 1968 में प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई सारे खिताब अपने नाम किए। वो वेडर जैसे दिग्गजों के साथ भी लड़े और उन्होंने किंग कॉन्ग बंडी और आंद्रे द जायंट जैसे दिग्गजों को भी परास्त किया।
वांज ने करियर के शुरुआती दिनों में कई शानदार मैच जीते और कई सारे खिताब अपने नाम किए। उन्होंने वेडर जैसे दिग्गज के साथ भी फाइट की और अपने करियर के दौरान किंग कॉन्ग बंडी और आंद्रे द जायंट जैसे महान दिग्गजों को भी मात दी।
वांज ने अगस्त 1982 में AWA के वर्ल्ड चैंपियन 'निक बोकविंकल' के साथ चैम्पियनशिप फाइट की तथा उन्होंने सुप्लैक्स मारकर टाइटल अपने नाम किया। ओटो वान्ज उस समय के कामयाब प्रमोटर भी थे। वान्ज ने टाइटल जीतने के 2 महीने बाद ही बोकविंकल के हाथों टाइटल गंवा दिया।