प्रो कबड्डी लीग-6 में मंगलवार को जोन ए की गुजरात सुपरजाइंट्स ने पुणेरी पलटन को 37-27 से मात देकर सीजन में अपनी छठी जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच हुई कांटे की टक्कर में पुणेरी पलटन ने दूसरे हाफ में शानदार खेल जरूर दिखाया, लेकिन टीम स्कोर में अंतर को ज्यादा देर तक बरकरार नहीं रख सकी।
गुजरात सुपरजाइंट्स के लिए इस मैच के हीरो सचिन तंवर रहे। नितन ने 13 रेड में 10 प्वॉइंट्स लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। वहीं महेंद्र गणेश राजपूत की तूफानी सुपर रेड के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
यहां देखें मैच का लाइव अपडेट
- मैच में दूसरा बार ऑलआउट पुणेरी पलटन 37-27 से जीती सुपरजाइंट्स
- पुणेरी पलनट का तीसरा सुपर टैकल, 30-26 से आगे सुपरजाइंट्स
- महेंद्र गणेश राजपूत ने गुजरात को दिलाए 3 प्वॉइंट, पुणेरी पलटन की मुश्किलें बढ़ी
- नितिन तोमर का शानदार रेड, इस सीजन में 100 रेड प्वॉइंट पूरे
- पुणेरी पलटन ने लगाया मैच का दूसरा सुपर टैकल, 25-21 से आगे सुपरजाइंट्स
- पुणेरी पलनट को मिला बोनस प्वॉइंट, 24-18 से आगे सुपरजाइंट्स
- सुपरजाइंट्स की मैच में फिर वापसी, 23-17 से आगे गुजरात
- पुणेरी पलटन की शानदार वापसी, 1 प्वॉइंट के नुकसान के साथ 21-16 से आगे सुपरजाइंट्स
- पुणेरी पलटन के जबरदस्त सुपर टैकल, 2 प्वॉइंट की बढ़त के साथ 21-15 हुआ स्कोर
- पुणेरी पलटन पर ऑलआउट का खतरा, 21-13 से आगे सुपरजाइंट्स
- गुजरात सुपरजाइंट्स दूसरे हाफ में भी हावी, 13-17 से पीछे पुणेरी पलटन
- मैच का पहला हाफ खत्म, 12-16 से पीछे पुणेरी पलटन
- पुणेरी पलटन का शानदार वापसी, 4 प्वॉइंट के अंतर से 12-16 हुआ स्कोर
- पहले हाफ में ऑलआउट पुणेरी पलटन, 15-8 से आगे सुपरजाइंट्स
- गुजरात सुपरजाइंट्स का मैच में दबदबा बरकरार, 12-8 से आगे टीम
- सचिन ने गुजरात को दिलाई 2 प्वॉइंट की बढ़त, 7-8 से पीछे पुणेरी पलटन
- डू ऑर डाई रेड में गुजरात को एक और प्वॉइंट की बढ़त, 5-4 से आगे सुपरजाइंट्स
- नितिन तोमर ने दूसरी रेड में दो खिलाड़ियों का शिकार किया, 4-2 से आगे पुणेरी पलटन
- सचिन तंवर ने गुजरात को दिलाया पहला प्वॉइंट, 1-0 से आगे गुजरात सुपरजाइंट्स