फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो कुश्ती लीग: एलेक्जेंडर ने हरियाणा हैमर्स को दिलाई तीसरी जीत

Wed, 23 Jan 2019 01:23 AM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा हैमर्स
विज्ञापन

उक्रेन के एलेक्जेंडर ने सतिंदर मलिक के खिलाफ सुपर हैवीवेट (125 भारवर्ग) का मुकाबला 7-0 से जीतकर प्रो कुश्ती लीग में हरियाणा हैमर्स को लगातार तीसरी जीत दिलाई। 

विज्ञापन


हैमर्स के हाथों 4-3 की हार से दिल्ली सुल्तांस की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा। दिल्ली सुल्तांस से खेल रहीं साक्षी मलिक (62) ने विश्व चैंपियनशिप की दोहरी पदक विजेता अजरबैजान की तात्याना पर जीत के बाद स्कोर 3-3 हो गया था। 

इससे पहले 74 भारवर्ग में दिल्ली के खेतिक ने प्रवीण राणा पर 3-1 से जीत हासिल की। अनास्तासिया निचिता (75) ने कैथरिना को 12-0 से हराकर हैमर्स की वापसी कराई। 
विज्ञापन


रवि कुमार (57) ने पंकज को हराकर हैमर्स को 2-1 से आगे कर दिया। पिंकी (53) ने सीमा को कड़े संघर्ष के बाद 4-2 से हराकर दिल्ली सुल्तांस को 2-2 की बराबरी दिलाई। अली शाबानोव (86) ने दिल्ली सुल्तांस के प्रवीण को 16-2 से हराकर हरियाणा को 3-2 से आगे कर दिया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें