फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pro Kabaddi League 2021: प्रो कबड्डी में यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28-28 से बराबरी पर रोका 

Sun, 02 Jan 2022 07:16 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
विज्ञापन
up yoddha vs u mumba - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र में शनिवार को यहां खेले गए शुरुआती दोनों मुकाबले बराबरी पर छूटे जिसमें यूपी योद्धा ने यू मुंबा को 28-28 के स्कोर पर रोका तो वहीं बेंगलुरु बुल्स और तेलुगु टाइटंस का मैच 34-34 के स्कोर पर छूटा।

विज्ञापन


मुंबई और यूपी की टीमों के बीच दिन के शुरुआती मुकाबले में दोनों टीमों के रक्षकों ने रेड करने वाले खिलाड़ियों को हावी होने का मौका नहीं दिया। यूपी योद्धा के सुमित ने छह टैकल अंक हासिल कर मुकाबले में अपनी टीम की पकड़ बनाए रखी। प्रदीप नरवाल (यूपी योद्धा) और अभिषेक सिंह (यू मुंबा) जैसे दिग्गज रेडर अपना प्रभाव दिखाने में नाकाम रहे। दोनों रेडर एक समान चार-चार अंक ही जुटा सके। मुंबई की टीम के रेडर वी अजीत ने मैच में सबसे ज्यादा नौ अंक बनाये।

यूपी की टीम के लिए रेडर सुरेन्द्र गिल ने आठ अंक बनाए। यू मुंबा ने टीम ने पहले हाफ में 16-13 की बढ़त हासिल कर ली थी लेकिन दूसरे हाफ में यूपी योद्धा ने नौ टैकल अंक सहित कुल 15 अंक हासिल कर मैच को बराबरी पर खत्म किया। इस हाफ में मुंबई की टीम 12 अंक ही जुटा सकी।
विज्ञापन


बेंगलुरु और तेलुगु टाइटंस के मैच में रेडर अंकित बेनीवाल (टाइटंस) ने सबसे ज्यादा 10 अंक बनाए। बेंगलुरु के लिए चंद्रन रंजीत ने नौ जबकि कप्तान पवन सहरावत ने आठ अंक जुटाए। इन टाई मुकाबलों के बाद बेंगलुरु बुल्स के 18, यू मुंबा के 17 जबकि यूपी योद्धा के 13 अंक हो गए हैं। इन तीनों टीमों ने पांच-पांच मैच खेले हैं। तेलुगु टाइटंस के चार मैच में आठ अंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें