गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स vs बेंगलुरु बुल्स
- फोटो : social media
गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स ने रविवार को प्रो कबड्डी 2019 के तीसरे मुकाबले में बेंगलुरु बुल्स पर धमाकेदार जीत दर्ज की। हैदराबाद के गाचीबावली इनडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने बेंगलुरु बुल्स को 42-24 से हराया।
इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स की तरफ से सचिन ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 15 रेड में छह प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनिल कुमार सात टैकल में छह अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, बेंगलुरु बुल्स की तरफ से पवन सेहरावत ने 13 रेड में आठ प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि महेंद्र सिंह सात टैकल में चार प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 17 रेड प्वाइंट्स, छह टैकल प्वाइंट्स, चार ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, बेंगलुरु बुल्स को 17 रेड प्वाइंट्स, 6 टैकल प्वाइंट्स, शून्य ऑलआउट प्वाइंट्स और दो एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।