राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता में प्रदेश टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की बना ली है। मध्य प्रदेश के भोपाल में खेली जा रही 31वीं राष्ट्रीय सीनियर कोर्फबाल प्रतियोगिता में रविवार को भी हिमाचल टीम का विजय अभियान जारी रहा। टीम पूल डी में टॉप कर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। रविवार को प्रदेश टीम ने पश्चिम बंगाल की टीम को 12 गोल के मुकाबले 7 गोल से पराजित किया।
अगले मैच में केरल को सात के मुकाबले छह गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। प्रदेश कोर्फबाल संघ के महासचिव एवं अखिल भारतीय कोर्फबाल संघ के उपाध्यक्ष बीआर सुमन, टीम मैनेजर पवन रांगड़ा और सुनीता देवी ने कहा कि टीम अच्छा खेल रही है।
ए पूल से हरियाणा, बी पूल से तेलंगाना, सी पूल से तमिलनाडु और डी पूल से पश्चिम बंगाल और प्रदेश की टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। प्रदेश की टीम का क्वार्टर फाइनल पूल बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम के साथ होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कांगड़ा उपायुक्त राकेश कुमार प्रजापति ने प्रदेश की टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने पर बधाई दी।