बेंगलुरू बुल्स ने शनिवार को गत वर्ष की उप विजेता गुजरात फॉर्च्यून जाइंट्स को फाइनल में हराकर प्रो कबड्डी लीग सीजन छह का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई के एनएससीआई स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में बेंगलुरू बुल्स ने गुजरात को 38-33 से शिकस्त दी।
रोमांचक फाइनल के पहले हाफ में गुजरात ने शानदार खेल दिखाया। पहले हाफ का खेल खत्म होने तक फॉर्च्यून जाइंट्स की टीम 16-9 से आगे थी। वहीं, दूसरे हाफ में बेंगलुरू बुल्स ने रेडर पवन कुमार सेहरावत के दम पर शानदार वापसी की और एक के बाद एक अंक बटोरने लगे।
फाइनल में बेंगलुरू की तरफ से पवन सेहरावत ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 25 रेड में 22 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुमित सिंह 5 टैकल में 2 अंकों के साथ टॉप डिफेंडर रहे। वहीं, गुजरात की तरफ से सचिन ने 22 रेड में 10 प्वाइंट्स हासिल किए, जबकि सुनील कुमार 11 टैकल में 4 प्वाइंट्स के साथ टॉप डिफेंडर रहे।
बता दें कि इस मुकाबले में बेंगलुरू बुल्स को 26 रेड प्वाइंट्स, 7 टैकल प्वाइंट्स, 4 ऑलआउट प्वाइंट्स और 1 एक्सट्रा प्वाइंट्स मिले। वहीं, गुजरात फॉर्च्यून जायंट्स को 20 रेड प्वाइंट्स, 8 टैकल प्वाइंट्स, 2 ऑलआउट प्वाइंट्स और 3 एक्स्ट्रा प्वाइंट्स मिले।
pro kabaddi league 2018
इससे पहले रोहित कुमार की अगुवाई वाली बेंगलुरू बुल्स ने प्रो कबड्डी के छठे सीजन के पहले क्वालीफायर में गुजरात को 12 अंक से पराजित किया था और सीधे फाइनल में जगह सुनिश्चित की थी।
वहीं, दूसरी ओर सुनील कुमार की अगुवाई वाली गुजरात ने गुरूवार को दूसरे क्वालीफायर में यूपी योद्धा को शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में पहुंचने वाली दोनों टीमें एक दूसरे से तीन बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से दोनों ने एक-एक मैच जीता जबकि एक मुकाबला टाई रहा था।
बता दें कि बेंगलुरू ने 78 अंकों से साथ, जबकि गुजरात 93 अंकों के साथ क्वालीफाई किया था। प्रो कबड्डी के छठे सीजन में बेंगलुरू बुल्स ने 22 मैच खेले, जिसमें उन्हें 13 में जीत, 7 में हार, जबकि 2 मैच टाई रहा था। वहीं, गुजरात की टीम ने 22 मैच खेली, जिसमें 17 में जीत, 3 में हार और 2 मैच टाई रहा था।
लाइव अपडेट्स
--...और ये बेंगलुरू बुल्स ने जीता सीजन-6 का खिताब, गुजरात को 38-33 से हराया।
-दूसरे हाफ में गुजरात की टीम दूसरी बार ऑलआउट। बेंगलुरू 36-31 से आगे।
-फुलटाइम में सिर्फ 2 मिनट का समय बचा है। देखना यह होगा कि इस रोमांचक फाइनल का खिताब किसके पाले में जाता है।
- गुजरात 28-27 से आगे।
-खेल में सिर्फ 5 मिनट का खएल बचा है। यहां गुजरात को मिला सुपर टैकल का फायदा, मिला 3 अंक।
-स्कोरः बेंगलुरू 23 : गुजरात 22
-पहले हाफ में पिछड़ने के बाद बेंगलुरू ने धमाकेदार वापसी की और दूसरे हाफ के 10वें मिनट में बेंगलुरू ने गुजरात को ऑलआउट किया।
-बेंगलुरू की तरफ से पवन कुमार सेहरावत ने कमाल का खेल दिखाया, बेंगलुरू की धमाकेदार वापसी। गुजरात से सिर्फ 3 प्वाइंट्स पीछे।
-दूसरे हाफ में बेंगलुरू ने शानदार वापसी की। बनाया तीन अंक। फिलहाल स्कोर: गुजरात 18 : बेंगलुरू 12
-दूसरे हाफ का खेल शुरू।
स्कोरः गुजरात 16 : बेंगलुरू 9
-पहले हाफ का खेल खत्म। गुजरात ने बेंगलुरू पर बनाई 16-9 की बढ़त।
-बेंगलुरू बुल्स की टीम ऑलआउट, गुजरात को हुआ चार अंकों का फायदा।
-स्कोरः गुजरात 10 : बेंगलुरू 7
-अब तक के मुकाबले में गुजरात की टीम बेंगलुरु पर हावी दिख रही है। गुजरात, बेंगलुरू से 2 अंक आगे।
-पहले 10 मिनट का खेल खत्म हो चुका है। दोनों टीमों की स्कोर 6-6 से बराबर है।
-दोनों टीमें 4-4 से बराबर।
-बेंगलुरू के पवन कुमार सेहरावत ने 50 अंक पूरा किया।
-गुजरात के रेडर के प्रपंजन ने सफलतापूर्वक रेड किया और स्कोर 1-1 से बराबर।
-बेंगलुरू बुल्स 1-0 से आगे।
-फाइनल मुकाबले का पहला अंक बेंगलुरू बुल्स नें जीता पहला प्वाइंट्स।
-पहले हाफ का खेल शुरू हो चुका है।
-बेंगलुरू बुल्स ने टॉस जीता है।
-नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।