फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने दी आडवाणी को बधाई, 22वां विश्व खिताब जीत किया था कमाल

Mon, 16 Sep 2019 12:02 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंकज आडवाणी को 22वां विश्व खिताब जीतने के लिए बधाई दी और कहा कि इस दिग्गज क्यू खिलाड़ी की दृढ़ता सराहनीय है। आडवाणी ने रविवार को म्यामां के मंडाले में 150 अप प्रारूप में लगातार चौथा विश्व खिताब जीता। उन्होंने फाइनल में स्थानीय दावेदार नेम थ्वाय ओ के खिलाफ 6-2 से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन

 



मोदी ने ट्विटर पर आडवाणी को बधाई देते हुए लिखा, ‘‘पंकज आडवाणी को बधाई। पूरे देश को आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। आपकी दृढ़ता सराहनीय है। भविष्य के टूर्नामेंटों के लिए आपको शुभकामनाएं।’’ बिलियर्ड्स के छोटे प्रारूप में यह 34 साल के आडवाणी का पिछले छह साल में पांचवां खिताब है। बेंगलुरु के आडवाणी से अधिक विश्व क्यू खिताब किसी खिलाड़ी ने नहीं जीते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें