फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीकेएल के लिए हरियाणा स्टीलर्स के मुख्य कोच बने राकेश कुमार

Sun, 07 Apr 2019 10:24 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हरियाणा स्टीलर्स - फोटो : Pro kabaddi
विज्ञापन

भारत के सर्वश्रेष्ठ कबड्डी खिलाड़ियों में से एक राकेश कुमार को हरियाणा स्टीलर्स ने प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के अगले सत्र से पूर्व रविवार को अपनी टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया। 

विज्ञापन


राकेश कुमार इस पद पर रामबीर सिंह खोखर का स्थान लेंगे, जो दो साल पहले लीग में टीम के आने से लेकर पिछले सत्र तक मुख्य कोच रहे थे। लीग में हरियाणा स्टीलर्स का यह तीसरा सत्र है।

राकेश कुमार ने भारत के लिए 2003 में पदार्पण किया था। निजामपुर निवासी 36 साल के राकेश कुमार ने अपने करियर में देश के लिए विश्व कप दो स्वर्ण और एशियाई खेलों में तीन स्वर्ण पदक जीते। 
विज्ञापन


राकेश लीग के पहले सत्र में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें तब राकेश कुमार को पटना पाइरेट्स टीम ने अपने साथ जोड़ा था और वह टीम के कप्तान भी थे। कुमार ने पीकेएल में 55 मैच खेलते हुए 260 अंक हासिल किए। वह पांच सत्र तक लीग में खेले।

कोच के तौर पर यह कुमार का लीग में पहला सत्र होगा।

राकेश कुमार ने 2019 सत्र के लिए आयोजित होने वाली नीलामी की पूर्व संध्या पर कहा, ‘कोच के तौर पर पीकेएल में लौटते हुए मुझे अपार हर्ष हो रहा है। मैं हरियाणा स्टीलर्स फ्रेंचाइजी का शुक्रगुजार हूं कि उसने मुझे यह मौका दिया है। एक टीम के मुख्य कोच के तौर पर यह मेरा पहला कार्यकाल है और मैं इस टीम को नीलामी के बाद अनुशासित ढंग से आगे ले जाते हुए लीग में शीर्ष तक पहुंचाना चाहता हूं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें