फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिमाचल ने जीता स्वर्ण पदक

Sun, 07 Apr 2019 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ में हुई राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में हिमाचल टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। फाइनल में हिमाचल टीम ने दिल्ली को 29-10 अंकों से हराया। प्रतियोगिता स्टूडेंट्स गेम्स एंड स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ (उत्तर प्रदेश) में करवाई गई।

विज्ञापन


स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली हिमाचल टीम में कप्तान जसकरण मिन्हास, उप कप्तान हरिश कुमार, दीपक रणौट, शिवम पांडे (नालागढ़), अमन ठाकुर, सुजल ठाकुर (जमथल), अंचित ठाकुर, मोहित ठाकुर (जयनगर), ओम दुर्वासा (जुखाला) और ऋषभ जगोता (जयनगर) शामिल रहे।

यूनिक स्पोर्ट्स एंड एजुकेशनल स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी के महासचिव राजेश शर्मा, मुख्य खेल प्रशिक्षक हरिश मिन्हास (नालागढ़) और दाड़लाघाट के नरेंद्र चौधरी ने खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें