फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paralympics: निलंबित भारतीय पैरालंपिक समिति के चुनाव नौ मार्च को, पीसीआई ने रविवार को की घोषणा

Sun, 18 Feb 2024 04:13 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नोटिस के अनुसार चुनाव राष्ट्रीय खेल विकास संहिता और पीसीआई नियमों के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। पीसीआई चुनाव अधिकारी के बारे में अलग से जानकारी देगी।
विज्ञापन
दीपा मलिक - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के चुनाव नौ मार्च को होंगे। समिति ने रविवार को यह घोषणा की। खेल मंत्रालय ने सही समय पर चुनाव नहीं करने के कारण पीसीआई को चार फरवरी को निलंबित कर दिया था। पीसीआई कार्यकारी समिति का चार साल का कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त हो गया था।
विज्ञापन


मंत्रालय ने इस खेल संस्था के दैनिक कार्यों के संचालन के लिए तदर्थ पैनल गठित करने का सुझाव दिया था लेकिन विश्व संचालन संस्था आईपीसी ने इसकी मंजूरी नहीं दी। पीसीआई की अध्यक्ष दीपा मलिक और महासचिव गुरशरण सिंह ने चुनाव के लिए नोटिस जारी किया है जिसमें उन्होंने सभी राज्य इकाइयों से अपने प्रतिनिधियों का नाम भेजने के लिए कहा है जो चुनाव में मतदान करने के पात्र होंगे।

नोटिस के अनुसार चुनाव राष्ट्रीय खेल विकास संहिता और पीसीआई नियमों के दिशानिर्देशों के अनुसार आयोजित किए जाएंगे। पीसीआई चुनाव अधिकारी के बारे में अलग से जानकारी देगी। पीसीआई एक अध्यक्ष, दो उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, दो संयुक्त सचिव और पांच कार्यकारी सदस्यों का चुनाव करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें