फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोपिंग ने छीना 3 खिलाड़ियों से उनका ओलंपिक गोल्ड

Thu, 27 Oct 2016 05:12 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ओलंपिक - फोटो : twitter
विज्ञापन
कजाकिस्तान की तीन महिला भारोत्तोलन खिलाड़ियों, जुल्फिया चिंशान्लो, माइया मानेजा और स्वेत्लाना पोदोबेदोवा, को करारा झटका लगा है। इन तीनों खिलाड़ियों से 2012 लंदन ओलंपिक में जीता गोल्ड मेडल वापिस ले लिया गया है। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद इन खिलाड़ियों पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा बीजिंग ओलंपिक के भी 6 पदक विजेताओं समेत कुल 9 अन्य खिलाड़ियों को 2008 बीजिंग ओलंपिक से भी डिस्क्वालिफाई कर दिया गया है। यह सभी खिलाड़ी भी डोप टेस्ट में फेल हो गए थे।

इसके अलावा बेलारूस की एक कांस्य पदक वेटलिफ्टर से भी उनका पदक वापिस ले लिया गया है। कार हादसे में जान गंवाने वाले सिल्वर मेडल विजेता रूसी रेसलर के खिलाफ दायर केस को वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी डोप सैंपल को 10 साल तक संभाल कर रखती है। लंदन ओलंपिक और बीजिंग ओलंपिक में अब तक कुल 98 मामलों में खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल हुए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें