फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo olympics: आईओसी अध्यक्ष बाक ने की जापानी लोगों से समर्थन की उम्मीद

Sat, 17 Jul 2021 08:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

टोक्यो ओलंपिक के शुरू होने में महज छह दिन का समय बचा है। इससे पहले आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने जापान के लोगों से खेलों में समर्थन करने की उम्मीद की है।
 
विज्ञापन
थॉमस बाक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने शनिवार को जापान के लोगों से ओलंपिक खेलों का समर्थन करने की अपील दोहराई, जिनके शुरू होने में महज छह दिन का समय बचा है। बाक से जब लोगों के समर्थन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'ओलंपिक खेल हो या कोई और अन्य प्रतियोगिता, कभी भी इनका सौ फीसदी समर्थन नहीं होता।' 

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'महामारी के दौरान की परिस्थितियों में तो यह चर्चा और ज्यादा अहम और ज्यादा भावनात्मक हो रही है।' बाक ने कहा, 'हम सिर्फ इतना ही कर सकते हैं कि कड़े कोविड उपायों में इन लोगों का भरोसा हासिल करने के लिए इनका ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करें।' 

शनिवार को ही दक्षिण कोरिया की ओलंपिक समिति ने टोक्यो में खेल गांव में वो बैनर हटा दिए, जिनमें कोरिया और जापान के बीच 16वीं सदी के युद्ध का जिक्र था, क्योंकि आईओसी ने इन्हें उकसाने वाला करार दिया था। बाक ने कहा, 'ओलंपिक गांव उन सुरक्षित क्षेत्रों में से एक है जहां खिलाड़ी शांतिपूर्वक एक साथ किसी भी तरह के विभाजित करने के संदेशों के बिना रह सकते हैं और उन्हें रहना चाहिए।'

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें