फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोक्यो ओलंपिक: विनेश को फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर टोक्यो की उड़ान भरने से रोका

Wed, 28 Jul 2021 07:37 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • एक दिन पहले खत्म हो गई भारतीय पहलवान के वीजा की अवधि 
  • भारतीय वाणिज्य दूतावास के हस्तक्षेप से सुलझा मामला, आज पहुंचेंगी खेलगांव 
विज्ञापन
विनेश फोगाट - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में से एक पहलवान विनेश फोगाट (53 किग्रा) मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से टोक्यो के लिए उड़ान नहीं ले पाईं क्योंकि उनके यूरोपीय संघ (ईयू) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गई थी।

विज्ञापन


खेलों से पहले हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस के साथ प्रशिक्षण ले रही विनेश को मंगलवार रात टोक्यो पहुंचना था।

जापान की राजधानी के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को पहुंच जाएंगी। यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था। उनका वीजा 90 दिन के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिन के लिए यूरोपीय संघ (के क्षेत्र) में थी।
विज्ञापन


साई ने इस मामले को तेजी से उठाया। इसके बादफ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें