अमेरिका समेत कई देशों ने इसे स्थगित करने की मांग की है, लेकिन आईओसी अभी तक इस पर अपना रुख साफ नहीं कर पाया है। ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक अधिकारियों ने कहा है कि अब यह साफ है कि टोक्यो ओलंपिक गेम्स अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार आगे नहीं बढ़ पाएगा।
इसलिए हमने अपने सभी एथलीट को कह दिया है कि वो अब 2021 ओलंपिक गेम्स की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण देश और विदेश में बदलती परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलियाई टीम इकट्ठी नहीं हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने कहा कि खेलों को स्थगित करने हैं या नहीं इस बारे में फैसला करने के लिए चार सप्ताह की जरूरत है।
इसलिए बढ़ा है दबाव
- अमेरिकी तैराकी संघ ने आगाह किया था कि तैराकों पर अभ्यास करने पर संक्रमित होने का खतरा मंडराता रहेगा
- फ्रांसीसी तैराकी महासंघ, नार्वे ओलंपिक समिति और खिलाड़ियों ने भी ओलंपिक को स्थगित करने का समर्थन किया
- स्पेन के एथलेटिक्स महासंघ ने खेलों को टालने के लिए अपनी आवाज उठाई
- ब्रिटेन के एथलेटिक्स महासंघ ने भी अनिश्चितता के माहौल में आयोजन को लेकर सवाल उठाए