फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOA अध्यक्ष रामचंद्रन को हटाने के लिए अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

Wed, 08 Nov 2017 08:08 AM IST
 सत्येन्द्र पाल सिंह, नई दिल्ली
विज्ञापन
एन. रामचंद्रन - फोटो : zee news
विज्ञापन
भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) में सत्ता समीकरण कौन कब किसके साथ हो जाए और कब कोई खिलाफ कोई नहीं जानता। खिलाड़ियों के हितों से ज्यादा आईओए के अलग-अलग गुट अपनी कुर्सी बचाने की होड़ में ज्यादा मशगूल रहते हैं। कल तक मौजूदा आईओए अध्यक्ष एन. रामचंद्रन के साथ रहने वाले मौजूदा महासचिव राजीव मेहता अब उनके खिलाफ हो गए हैं।
विज्ञापन


मेहता  ने नए समीकरण में डॉ. नरिंदर बत्रा के गुट से हाथ मिला लिया। नरिंदर हालांकि आईओए के एसोसिएट उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन उन्हें अभी अपना इस्तीफा स्वीकार किए जाने के बावजूद औपचारिक सूचना नहीं मिली है। रामचंद्रन को पद से हटाने के लिए आईओए के 19 पदाधिकारियों और कार्यकारिणी के सदस्यों की मांग पर आईओए महासचिव राजीव मेहता ने कार्यकारिणी की मंगलवार को यहां आपात बैठक बुलाई थी। पहले यह बैठक 9नवंबर को चेन्नै में होनी थी।

पढ़ेंः- IOA ने कहा-इस साल राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी के लिए तैयार नहीं है गोवा

आधिकारिक रूप से आईओए के शीर्ष पदाधिकारियों में कोई भी इस बाबत कुछ कहने को तैयार नहीं है। फिर भी सूत्रों से मिली खबरों के मुताबिक मंगलवार को बैठक के बाद कार्यकारिणी रामचंद्रन को आईओए के अध्यक्ष पद से हटाने के लिए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन


बैठक के अजेंडे मृं आईओए के सभी सदस्यों की सूची पर मुहर लगाकर उसकी पुष्टि करना भी था। रामचंद्रन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले 19 पदाधिकारियों ने 14 दिसंबर को चेन्नै में होने वाली आईओए सालाना आम सभा को भी नई दिल्ली स्थानांतरित करने की भी मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें