फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची मैरी कॉम

Tue, 07 Nov 2017 03:12 PM IST
amarujala.com, presented by : मुकेश झा
विज्ञापन
मैरी काम
विज्ञापन
पांच बार की विश्व चैंपियन और वर्तमान राज्यसभा सांसद बॉक्सर एमसी मैरी कॉम ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप टूर्नामेंट में जापानी बॉक्सर को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। मैरी कॉम ने 48 किलो लाइट फ्लाइवेट वर्ग के सेमीफाइनल में जापान की सुबासा कोमुरा को 5-0 से करारी मात दी। पूरे टूर्नामेंट में मैरी कॉम जापानी बॉक्सर कोमुरा पर भारी दिखीं। 
विज्ञापन


इस तरह लंदन ओलिंपिक ब्रॉन्ज मेडल विजेता मैरी कॉम ने टूर्नामेंट में अपना छठा पदक पक्का कर लिया है। इससे पहले उन्होंने क्वॉर्टरफाइनल में चीनी ताइपे की मेंग चिए पिन को हराकर अंतिम चार में जगह बनाई थी। 35 वर्षीय मैरी कॉम ने इस प्रतियोगिता के पिछले चरणों में चार स्वर्ण और एक रजत पदक जीता है। 

पढ़ेंः-  सोनिया और नीरज कुमारी एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में
  M.C Mary Kom enters finals of light-flyweight category in Asian boxing championship after defeating Japan's Tsubasa Komura. — ANI (@ANI) November 7, 2017
विज्ञापन

बता दें कि फाइनल में पहुंचते ही मैरी कॉम की निगाहें अब 5वें गोल्ड मेडल पर होंगी। इससे पहले मैरी कॉम ने चार बार गोल्ड मेडल जीता है। मैरी ने साल 2003, 2005, 2010 और 2012 में गोल्ड मेडल का खिताब हासिल किया। मगर साल 2008 में उन्हें सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा था। बता दें कि इससे पहले मैरी कॉम 5 साल 51 किलो में भाग लेती रही है, लेकिन अब वो 48 किलोवर्ग में लौटी हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें