फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोवाक जोकोविच के हमशक्ल ने विंटर ओलंपिक में जीता गोल्ड, मिलने के लिए बेताब हुआ दिग्गज

Sun, 18 Feb 2018 05:19 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Novak Djokovic
विज्ञापन

प्योंगचांग में हो रहे विंटर ओलंपिक में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच का हमशक्ल सामने आया है। पियरे वॉल्टियर नाम के इस ओलंपियन को देखकर हर कोई हैरान है। वॉल्टियर की न सिर्फ कद-काठी बल्कि चाल-ढाल हू-ब-हू नोवाक जोकोविच जैसी है।

विज्ञापन


खास बात यह है कि इस मौजूदा विंटर ओलंपिक में पियरे वॉल्टियर ने गोल्ड मेडल जीता है। वॉल्टियर ने यह पदक 'स्नोबोर्ड' में जीता है। यह उपलब्धि हासिल करने के बाद खुद जोकोविच ने इस खिलाड़ी की प्रशंसा करते हुए उनसे मिलने की इच्छा जाहिर की है।

विज्ञापन

नोवाक जोकोविच
अपने ट्विटर अकाउंट पर हमशक्ल की सराहना करते हुए नोवाक ने लिखा, 'ऐतिहासिक जीत के लिए वॉल्टियर को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मैं खुद वॉल्टियर से मिलने के लिए बेताब हूं।' नोवाक ने फ्रेंच ओपन के दौरान रोनाल्ड गैरोस में वॉल्टियर को आने के लिए आमंत्रित भी किया।

इससे पहले नोवाक की तरह दिखने वाले वॉल्टियर ने कहा था, 'जब कभी मैं टेलीविजन पर जोकोविच को खेलते हुए देखता हूं तो मुझे ऐसा महसूस होता है जैसे मैं खुद कोर्ट में खेल रहा हूं।' इन दोनों खिलाड़ियों की मुलाकात अब फ्रेंच ओपन के दौरान रोनाल्ड गैरोस में होगी। बता दें कि आगामी ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट 27 मई से 10 जून तक खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें