कोरोना वायरस को लेकर स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया और भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से राष्ट्रीय खेल संघों को एडवाइजरी जारी की गई है। साई ने एडवाइजरी में कहा है कि खिलाडिय़ों का स्वास्थ्य सर्वोपरि है। ऐसे में ओलंपिक क्वालिफाइंग या फिर रैंकिंग टूर्नामेंटों में खेलने जाने वाले खिलाड़ी विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मानकों को ध्यान में रखें। आईओए ने सभी खेल संघों को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक परिषद की ओर से जारी एडवाइजरी भेजी है।