फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeraj Chopra: तुर्की में अभ्यास करेंगे नीरज चोपड़ा, ट्रेनिंग के लिए सरकार देगी 5.5 लाख रुपये

Fri, 06 May 2022 10:32 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साई की आर्थिक सहायता में चोपड़ा और उनके कोच के रहने, यात्रा, खान-पान और चिकित्सा बीमा का खर्च शामिल है। इसमें दोनों को प्रतिदिन 50 डॉलर का दैनिक भत्ता शामिल है।
 
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के तुर्की में अभ्यास शिविर में अधिक समय तक रहने के लिए 5.5 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। भारत के स्टार भाला फेंक खिलाड़ी चोपड़ा ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के साथ संयुक्त प्रस्ताव दिया था। वह इस समय तुर्की के अंताल्या में अभ्यास कर रहे हैं। 
विज्ञापन


चोपड़ा और उनके कोच डॉ. क्लाउस बर्तोनितेज मार्च के आखिर से तुर्की में हैं और अगले 14 दिन और अभ्यास करना चाहते हैं। वह आगामी राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप के लिए तैयारी कर रहे हैं। 

साई के अनुसार, आर्थिक सहायता में चोपड़ा और उनके कोच के रहने, यात्रा, खान-पान और चिकित्सा बीमा का खर्च शामिल है। इसमें दोनों को प्रतिदिन 50 डॉलर का दैनिक भत्ता शामिल है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें