रियो ओलंपिक शुरू होने से 10 दिन पहले ही भारतीय खेल जगत के लिए एक बड़ी खबर आ रही है कि 18 साल के नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीत लिया।
नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक प्रतियोगिता में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाते हुए किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीत लिया। और इसके साथ ही वह किसी वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।
पोलैंड में खेली जा रही अंडर-20 वर्ल्ड चैंपियनशिप में इस खिलाड़ी ने 86.48 मीटर भाला फेंककर न सिर्फ अंडर-20 प्रतियोगिता का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया बल्कि सीनियर नेशनल रिकॉर्ड भी बना दिया।
उन्होंने विश्व रिकॉर्ड को करीब दो मीटर के अंतर से तोड़ा। नीरज से पहले ये रिकॉर्ड लात्विया के जिगिमुंड्स सीर्यमस के नाम था जिन्होंने 84.69 मीटर भाला फेंककर रिकॉर्ड बनाया था।