फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश को दिलाया था पहला गोल्ड, अब संभालेंगे महिला बॉक्सर्स की कमान, अली कमर है नाम

Mon, 14 Jan 2019 10:21 PM IST
Mukesh Jha हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला
विज्ञापन
boxing shimla - फोटो : file photo
विज्ञापन

देश को कॉमनवेल्थ खेलों में बॉक्सिंग का पहला स्वर्ण पदक दिलाने वाले बॉक्सर मोहम्मद अली कमर को महिला बॉक्सिंग टीम की कमान सौंप दी गई है। 2002 के मैनचेस्टर कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले अली कमर को टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों के लिए महिला बॉक्सिंग टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। अली पहले से ही महिला टीम के कोच थे लेकिन अब उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


अर्जुन अवार्डी अली को शिव सिंह की जगह पर हेड कोच बनाया गया है। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने इसके साथ ही पुरुष और महिला टीम के हेड कोच बदल दिए हैं। इससे पहले पुरुष टीम का हेड कोच सी कुटप्पा को एसआर सिंह के स्थान पर बनाया गया  था। फेडरेशन ने हेड कोच का बदलाव युवा हाथों में देने के लिए किया है। अली हाल ही में महिला वर्ल्ड चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम के कोच थे।

बॉक्सिंग ग्लव्स खूंटी पर टांगने के बाद अली भारतीय टीम के चयनकर्ता भी रहे, लेकिन साथ में वह कोचिंग में हाथ आजमाते रहे। अली यह जिम्मेदारी मंगलवार से दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हो रहे नेशनल कैंप में संभालेंगे। जिसमें एमसी मैरी कॉम समेत 60 बॉक्सरों को शामिल किया गया है। इनमें विदेशी कोच के रूप में राफेल बरगमास्को के साथ छोटे लाल यादव, सतबीर कौर, संध्या गुरुंग, अनुराग वर्मा बतौर कोच शामिल किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें