फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुचार ने जीता खिताब, लाहिड़ी संयुक्त 43वें स्थान पर रहे

Mon, 14 Jan 2019 06:35 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मैट कुचार
विज्ञापन

अनिर्बान लाहिड़ी ने आखिरी दौर में छह बर्डी की मदद से चार अंडर 66 का स्कोर बनाया और इस तरह से हवाई में सोनी ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 43वें स्थान पर रहे। लाहिड़ी के चार दौर का स्कोर सात अंडर 273 रहा। उन्होंने 68, 68, 73 और 66 का स्कोर बनाया। 

विज्ञापन


मैट कुचार ने कुल 22 अंडर 258 के स्कोर के साथ खिताब जीता। उन्होंने एंड्रयू पुटनाम को चार स्ट्रोक से हराया। लाहिड़ी ने अंतिम दौर में दसवें होल से शुरुआत की तथा 12वें, 14वें, 16वें, 18वें, तीसरे और नौवें होल में बर्डी बनायी। इस बीच उन्होंने पार-3 वाले सातवें होल में डबल बोगी की। इनपुट-भाषा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें