फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटे की दौड़ में मो.फराह और सिफान ने बनाए विश्व रिकॉर्ड

Sun, 06 Sep 2020 07:28 AM IST
संजीव कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Mo Farah - फोटो : Facebook
विज्ञापन

दर्शकों की गैरमौजूदगी में चार बार के ओलंपिक चैंपियन मो फराह और सिफान हसन ने वैन डैम मीटिंग स्मारक में यहां एक घंटे की दौड़ में नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया। कोरोना वायरस महामारी के कारण दर्शकों के बिना आयोजित हो रही इस प्रतिस्पर्धा में नीदरलैंड की हसन ने महिलाओं की दौड़ में इथोपिया की डिरे टूने के 18.517 किलोमीटर के रिकॉर्ड में सुधार करते हुए एक घंटे में 18.930 किलोमीटर की दूरी तय की।

विज्ञापन


डिरे ने 2008 में ओस्त्रावा गोल्डन स्पाइक मीटिंग में यह रिकार्ड बनाया था। मीटिंग की आखिरी दौड़ डायमंड लीग सीरिज का भी हिस्सा है। इसमें फराह ने हैले गेब्रसेलासी के 13 साल के रिकॉर्ड को तोड़ा।

गेब्रसेलासी ने 21.285 किलोमीटर दौड़ का रिकॉर्ड कायम किया था जबकि बशीर अब्दी के साथ दौड़ते हुए सोमालियाई मूल के ब्रिटिश धावक फराह ने 21.330 किलोमीटर की दूरी तय की। अब्दी उनसे आठ मीटर पीछे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें