फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने एथलेटिक्स विदेशी कोच और सहयोगी स्टाफ का अनुबंध बढ़ाया

Sat, 05 Sep 2020 08:26 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
खेल मंत्री रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि उसने 2024 ओलंपिक, 2022 राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों को ध्यान में रखते हुए नौ विदेशी कोचों और सहयोगी स्टाफ के अनुबंध बढ़ाए हैं, जिसमें एथलेटिक्स के हाई परफॉरमेंस निदेशक भी शामिल हैं।

विज्ञापन


जुलाई में मंत्रालय ने फैसला किया था कि वह ओलंपिक चक्र के साथ विदेशी और भारतीय कोचों का अनुबंध बढ़ाएगा। इस फैसले के बारे में खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि इससे एथलीटों को काफी फायदा होगा।

उन्होंने कहा, 'हमारे एथलीटों के लिए स्पष्ट रोडमैप है क्योंकि हमारी निगाहें 2024 और 2028 की सर्वश्रेष्ठ तैयारियों पर लगी हैं। कोचों के अनुबंध को बढ़ाने का फैसला हमारे एथलीटों को फायदा पहुंचायेगा क्योंकि उनकी समान कोच से ट्रेनिंग जारी रहेगी।'
विज्ञापन


खेल मंत्री ने कहा, 'कोच हमारे एथलीटों को एलीट स्तर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं और इससे भारत के विभिन्न बड़े अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में पदक जीतने की संभावनाएं सुधरेंगी।' भारत की महान एथलीट और विश्व चैम्पियनशिप पदकधारी अंजू बॉबी जार्ज ने इस कदम का स्वागत किया।

उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, 'यह कदम स्वागत योग्य है जिससे हमारे खिलाड़ियों को काफी फायदा मिलेगा। किसी भी अन्य खेल की तुलना में एथलेटिक्स में तकनीक और लगातार ट्रेनिंग काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रतिस्पर्धा सत्र आमतौर पर काफी लंबा होता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें