फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Miami Open 2022: रोहन बोपन्ना युगल के क्वार्टरफाइनल में हारे, सानिया मिर्जा भी हारीं, टूर्नामेंट में भारत की चुनौती समाप्त

Wed, 30 Mar 2022 10:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। दोनों के हारने पर इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के रोहन बोपन्ना और सानिया मिर्जा अपने-अपने युगल मैचों के क्वार्टर फाइनल में हारकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए। पिछले तीन साल से (2019 से) अधिकतर टूर्नामेंट में जोड़ी बनाकर खेल रहे बोपन्ना और कनाडा के डेनिस शापोवलोव की जोड़ी अंतिम आठ के मैच में नीदरलैंड के वेस्ले कूलहोफ और ग्रेट ब्रिटेन के नील स्कूप्सकी की छठी वरीयता प्राप्त जोड़ी से 2-6, 1-6 से हार गई। 
विज्ञापन


बोपन्ना और शापोवलोव की गैर वरीयता प्राप्त जोड़ी ने इससे पहले पिछले दौर में निकोला मेक्टिच और मेट पाविच की शीर्ष वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर उलटफेर किया था।

एक घंटे 23 मिनट तक पेश की चुनौती 
उधर, सानिया और बेल्जियम की उनकी जोड़ीदार क्रिस्टेन फ्लिपकेन्स ने कड़ी चुनौती पेश की लेकिन आखिर में उन्हें एक घंटे 23 मिनट तक चले मैच में रूस की एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा और चीन की चाओसुआन यांग से 3-6 6-7 (3) से हार का सामना करना पड़ा। इस तरह से इस एटीपी-डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें