फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्मनी में भी अजेय रही छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज मैरीकॉम

Thu, 07 Mar 2019 08:25 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमसी मैरीकॉम - फोटो : file photo
विज्ञापन

छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने 51 किग्रा में वापसी के बाद अपना अजेय अभियान जारी रखते हुए जर्मनी के बर्लिन में अभ्यास दौरे में अपने तीनों मुकाबले जीते। 

विज्ञापन


उन्होंने यूक्रेन की दारिया सियरीइवा, जर्मनी की उर्सुला गोतलोब और नार्वे की वेरोनिका लोसविक को 5-0 से हराया। 

वह शनिवार की सुबह स्वदेश लौटेंगी। मैरीकॉम ने 48 किग्रा से 51 किग्रा में खेलना शुरू किया है। 

07: पदक हो गए हैं मैरीकॉम के विश्व मुक्केबाजी की जिनमें छह स्वर्ण और एक रजत पदक है

क्यूबा के दिग्गज फेलिक्स की बराबरी की

मैरी ने जब छठी बार विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता जो उन्होंने क्यूबा के दिग्गज पुरुष मुक्केबाज फेलिक्स सेवोन की बराबरी की जिन्होंने विश्व चैंपियनशिप में सात पदक जीते थे। फेलिक्स (1986-1999) के खाते में भी छह स्वर्ण और एक रजत पदक है। इस विश्व चैंपियनशिप से पहले मैरी आयरलैंड की केटी टेलर (पांच स्वर्ण, एक कांस्य) के साथ बराबरी पर थीं।

अन्य बड़े पदक

2012: लदंन ओलंपिक कांस्य पदक(51 भारवर्ग) , 2018 : राष्ट्रमंडल खेल गोल्ड(48 भारवर्ग) ,  एशियाई खेल 2010 ग्वांगझू (51 भारवर्ग), 2014 इंच्योन स्वर्ण (51 भारवर्ग)
विज्ञापन
विज्ञापन


-पांच स्वर्ण और एक रजत पदक एशियन महिला मुक्केबाजी में भी जीते। एशियन इनडोर गेम्स में भी स्वर्ण पदक जीत चुकी हैं।

पुरस्कार : अर्जुन अवॉर्ड 2003, पदमश्री 2006, राजीव गांधी खेल रत्न 2009, पद्म भूषण 2013

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें