राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर में गुरुवार को तीन दिवसीय 24वीं अंतर बहुतकनीकी एथलेटिक्स और सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ सुंदरनगर के विधायक राकेश जंवाल ने किया। प्रतियोगिता में 12 बहुतकनीकी के 550 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
पहले दिन 1500 मीटर दौड़ में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के रवि कुमार ने प्रथम स्थान, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज बिलासपुर के पंकज जोशी ने दूसरा और राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर के शोभित शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शॉटपुट में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज सुंदरनगर के सदाब वानी ने प्रथम, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज प्रगतिनगर के अंकेश कुमार ने दूसरा और राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कुल्लू के सुरेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया।
शॉटपुट प्रतियोगिता में राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज हमीरपुर की अंजली नेगी ने प्रथम स्थान, राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कांगड़ा की रितिका ने दूसरा और राजकीय बहुतकनीकी कॉलेज कंडाघाट की स्मृति शर्मा ने तृतीय स्थान हासिल किया।