फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

F1: वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, सात बार के चैंपियन हैमिल्टन पर बनाई बढ़त 

Sun, 23 May 2021 11:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मोनाको

सार

  • मैक्स वेरस्टापेन ने जीती मोनाको ग्रां प्री
  • करियर में पहली बार हासिल किया शीर्ष स्थान
  • सात बार के चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर बनाई चार अंक की बढ़त 
विज्ञापन
मैक्स वीरस्टापेन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को मोनाको ग्रां प्री में दबदबा बनाकर पहली जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर में पहली बार फार्मूला वन चैंपियनशिप दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान से शुरुआत करने वाले वेरस्टापेन शुरुआत से ही नियंत्रण में दिखे।

विज्ञापन


इससे पहले पोल पोजीशन हासिल करने वाले चार्ल्स लेकलर्क तकनीकी समस्या के कारण रेस शुरू नहीं कर सके। रेड बुल के वेरस्टापेन ने इस जीत के साथ 25 अंक हासिल किए और चैंपियनशिप तालिका में उन्होंने सात बार के फार्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर चार अंक की बढ़त बना ली है। वेरस्टापेन की सत्र की यह दूसरी और करियर की 12वीं जीत है।
विज्ञापन


मर्सीडीज के हैमिल्टन सातवें स्थान पर रहे। फेरारी के कार्लोस सेंज जूनियर ने दूसरा जबकि मैकलारेन के लेंडो नौरिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें