फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैरीकॉम बनी वूमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप की ब्रांड एंबेसडर, संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान

Wed, 31 Oct 2018 09:43 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमसी मेरीकॉम - फोटो : PTI
विज्ञापन

भारत की अनुभवी महिला मुक्केबाज मैरीकॉम को वूमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप के 10वें संस्करण का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। इस दौरान बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीएफआई) ने वूमेंस वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप का लोग और उसका एंथेम भी लॉन्च किया।

विज्ञापन


स्टार महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने इस बीच बुधवार को अपने संन्यास को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका फिलहाल संन्यास लेने का कोई इरादा नहीं है और वह 2020 तोक्यो ओलंपिक तक खेलना चाहती है।

उन्होंने कहा, 'अभी मेरे भीतर काफी खेल बाकी है । मैं 2020 तक खेलूंगी। मैं फिट हूं और आत्मविश्वास से ओतप्रोत भी। मैं देश के लिये सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की कोशिश करूंगी।' तीन बच्चों की मां मेरीकोम पांच बार विश्व चैम्पियनशिप खिताब जीत चुकी है। उसने एशियाई खेलों में स्वर्ण और लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था। अब उनकी नजरें तोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पर है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'मेरी प्राथमिकता ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करना है । ओलंपिक में मुझे 48 की बजाय 51 किलो में उतरना होगा क्योंकि उसमें यह भारवर्ग नहीं है।' आगामी विश्व चैम्पियनशिप की ब्रांड दूत बनी मेरीकोम यहां 10 सदस्यीय भारतीय दल की अगुवाई करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें