फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनु भाकर-सौरभ चौधरी की जोड़ी ने विश्व रिकार्ड बनाया

Wed, 27 Mar 2019 03:52 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मनु भाकर और सौरभ चौधरी - फोटो : pti
विज्ञापन

भारतीय निशानेबाज मनु भाकर की और सौरभ चौधरी की जोड़ी ने ताइपै के ताओयुआन में चल रही 12वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप में बुधवार को दस मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में क्वालीफिकेशन में नया विश्व रिकार्ड बनाया और बाद में इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक भी जीता। 

विज्ञापन


इन दोनों ने इससे ठीक एक महीने पहले दिल्ली में इसी स्पर्धा में आईएसएसएफ विश्व कप में सोने का तमगा जीता था। क्वालीफिकेशन में 17 वर्षीय मनु और 16 वर्षीय सौरभ ने मिलकर 784 अंक बनाए तथा रूस की वितालिना बातसरासकिना और आर्तम चेर्नोसोव के पांच दिन पहले यूरोपीय चैंपियनशिप में बनाए गए रिकार्ड को तोड़ा। 

इस भारतीय जोड़ी ने पांच टीमों के फाइनल में 484.8 अंक के साथ पहला स्थान हासिल करके स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कोरिया की ह्वांग सियोनगुन और किम मोज की जोड़ी ने 481.1 अंक लेकर रजत और ताइपै की चिया यिंग और कोउ कुआन तिंग ने 413.3 अंक के साथ कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के बयान के अनुसार इस स्पर्धा में भाग ले रही दूसरी भारतीय जोड़ी अनुराधा और अभिषेक वर्मा ने भी फाइनल्स में जगह बनायी लेकिन उन्हें 372.1 अंक के साथ चौथे स्थान से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें