फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल मंत्रालय भारतीय हॉकी टीम के कोच पर लेगा अंतिम फैसला 

Tue, 26 Mar 2019 10:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
रियो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया के चीफ कोच ग्राहम रीड को भारतीय हॉकी टीम का विदेशी कोच बनाने की तैयारियां कर ली गई हैं। मंगलवार को साई में हुई बैठक में उनके नाम पर आम सहमति बन गई है, लेकिन इस पर अंतिम फैसला खेल मंत्रालय को लेना है।
विज्ञापन


मंत्रालय की ओर से रीड के नाम पर बुधवार को मुहर लगाई जा सकती है। रीड के कोच बनते ही भारतीय हॉकी टीम का आस्ट्रेलियाई सपोर्ट स्टाफ के रंग में रंग जाएगी।

रीड इस वक्त हॉलैंड के सहायक कोच हैं। साथ ही वह डच क्लब एम्सटर्डम के चीफ कोच भी थे, लेकिन कुछ दिनों पहले क्लब की 8-2 से हार के बाद उन्होंने मैनेजमेंट को साफ किया कि उन्हें बाहर से बुलावा है और वह टीम छोडना चाहते हैं। इसके बाद रीड की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। उस वक्त भी यही चर्चा चल पड़ी थी कि रीड भारतीय टीम से जुडने वाले हैं। 
विज्ञापन


1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में रजत जीतने वाली आस्ट्रेलियाई टीम के सदस्य रीड के 12 से 15 हजार अमेरिकी डॉलर में जुड़ सकते हैं। हालांकि शुरूआत में जे स्टेसी, ब्रैंट लिवरमोर और वारेन बर्मिंघम ने दावेदारी जताई थी।

मुकाबला रीड और स्टेसी में था, लेकिन स्टेसी ने कुछ दिन पहले परिवार से दूर नहीं रह पाने के कारणों का हवाला देकर अपनी अनिच्छा जाहिर की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया केलिए 130 मैच खेलने वाले रीड मुख्य दावेदार बन गए।

साई महानिदेशक नीलम कपूर की अध्यक्षता में हुई बैठक में आईओए अध्यक्ष नरेंदर बत्रा और हॉकी इंडिया की सीईओ एलीना नार्मन भी शामिल हुईं। जिसमें रीड का नाम मंत्रालय को आगे किया गया है। अब यह मंत्रालय पर निर्भर करता है कि उनकी ओर से रीड पर अंतिम मुहर लगाई जाती है या फिर अन्य विकल्प तलाशने की बात कही जाती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें