फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोप टेस्ट में विफल मनप्रीत कौर पर चार साल का प्रतिबंध

Wed, 10 Apr 2019 09:53 AM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
manpreet kaur
विज्ञापन

एशियाई चैंपियन गोला फेंक खिलाड़ी मनप्रीत कौर के नमूने को चार बार पॉजिटिव पाए जाने के बाद राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) ने प्रतिबंधित कर दिया। नाडा की डोपिंग रोधी अनुशासनात्मक पैनल के मुताबिक मनप्रीत पर यह प्रतिबंध चार साल के लिए लागू रहेगा जिसकी शुरुआत 20 जुलाई 2017 से होगी।

विज्ञापन


नाडा के निदेशक नवीन अग्रवाल ने बताया, 'हां मनप्रीत कौर को चार साल के लिए प्रतिबंधित किया गया है। उनके पास हांलाकि इस फैसले के खिलाफ डोपिंग रोधी अपीलीय पैनल में अपील करने का मौका है।' इस फैसले से मनप्रीत 2017 में भुवनेश्वर में हुए एशियाई चैंपियनशिप में मिले स्वर्ण पदक और अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को गंवा देगी क्योंकि पैनल ने उन्हें नमूने के संग्रह करने की तारीख से अयोग्य घोषित कर दिया।

मनप्रीत के नमूने को 2017 में चार बार पॉजिटिव पाया गया। चीन के जिन्हुआ में 24 अप्रैल को एशियाई ग्रांप्री के बाद फेडरेशन कप (पटियाला, एक जून) एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप (भुवनेश्वर, छह जुलाई) और अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप (गुंटूर, 16 जुलाई) में भी उनके नमूने को पॉजिटिव पाया गया। उन्होंने इन सभी प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें