फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madrid Open: चोट से वापसी के बाद नडाल का जीत से आगाज, रूस के रूबलेव ने ब्रिटेन के इवांस को हराया, ज्वेरेव भी जीते

Thu, 05 May 2022 09:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड

सार

स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अच्छी शुरुआत की और मैड्रिड ओपन में मियोमीर के समानोविच को सीधे सेटमें हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने घरेलू सरजमीं पर 6-1, 7-6 की जीत से शुरुआत की।
विज्ञापन
राफेल नडाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्पेनिश टेनिस स्टार राफेल नडाल ने चोट के बाद वापसी करते हुए अच्छी शुरुआत की और मैड्रिड ओपन में मियोमीर के समानोविच को सीधे सेटमें हराकर तीसरे दौर में प्रवेश किया। नडाल ने घरेलू सरजमीं पर 6-1, 7-6 की जीत से शुरुआत की। जीत के बाद नडाल रियल मैड्रिड का चैंपिंयस लीग फुटबॉल मैच देखने पहुंचे। अब उनकी टक्कर डेविड गोफिन से होगी।
विज्ञापन


रूस के आंद्रे रूबलेव ने ब्रिटेन के डैन इवांस को प्री क्वार्टर में 7-6 (9-7),7-5 से हराया। पहले सेट में इवांस ने सर्विस ब्रेक की लेकिन टाईब्रेक में हार गए। दूसरे सेट में एक समय इवांस 5-3 से आगे थे लेकिन रूबलेव ने 5-5 से बराबरी की और दो घंटे 28 मिनट में जीत हासिल कर ली।

विज्ञापन


इससे पहले गत चैंपियन एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने मारिन सिलिच को 4-6, 6-4, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में जगह बनाई जहां उनका सामना अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा से होगा। स्टेफानोस सितसिपास ने लुकास पौउली को और आठवें वरीय फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने क्रिस्टियन गारिन को हराया। क्वालिफायर डुसान लाजोविच ने पांचवें वरीय कैस्पर रूड को हराकर उलटफेर किया जबकि नौवें वरीय कैमरन नौरी ने अमेरिका के जॉन इस्नर को हराया।
विज्ञापन


जोकोविच के खिलाफ मुकाबले से पहले हटे मरे 
ब्रिटेन के एंडी मरे अस्वस्थता के कारण सर्बिया के नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले से पहले हट गए। दुनिया में 78वीं रैंकिंग के मरे ने मैड्रिड में पहले दो मैचों में डोमिनिक थिएम और डेनिस शापोवालोव को हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें