फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान आंदोलन में कूद चुके ये खिलाड़ी, खली ने कहा था- जय जवान, जय किसान

Thu, 07 Jan 2021 12:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
द ग्रेट खली - फोटो : instagram@thegreatkhali
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग अब अगले चरण में पहुंच चुकी है। किसानों द्वारा पंजाब-हरियाणा से शुरू हुए विरोध प्रदर्शन के 42 दिन हो चुके हैं। देश की राजधानी दिल्ली की तमाम सीमाओं पर ट्रैक्टर और टेंट के साथ जमे किसान कृषि कानूनों के वापस नहीं होने तक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। सरकार और कृषि मंत्री के साथ भी किसानों की कई स्तर की वार्ता अफसल हो चुकी है और अब अन्नदाताओं ने ट्रैक्टर रैली निकालने की चेतावनी दी है।

उधर किसानों को हर क्षेत्र से भरपूर समर्थन भी मिलने लगा है। खेल से जुड़े कई स्टार खिलाड़ियों ने भी सिंघु बॉर्डर समेत कई अलग-अलग जगहों पर पहुंचकर किसानों के आंदोलन समर्थन किया है। वहीं कुछ खिलाड़ी सोशल मीडिया के माध्यम से भी आंदोलन से जुड़े हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं उन सभी खिलाड़ियों पर जो इस मुहीम से जुड़े हैं।
विज्ञापन

2 of 6
मनदीप सिंह - फोटो : ट्विटर @mandeeps12
मनदीप सिंह:
भारत की तरफ से तीन अंतरराष्ट्रीय टी-20 मुकाबले खेलने वाले मनदीप सिंह ने दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर पहुंचकर किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया था. 28 वर्षीय यह बल्लेबाज पंजाब के रणजी कप्तान होने के साथ-साथ आईपीएल में अलग-अलग टीमों से खेल चुके हैं. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 13वें सीजन के दौरान ही अपने पिता को भी खोया, लेकिन वह स्वदेश वापस नहीं लौटे और दो दिन बाद केकेआर के खिलाफ अर्धशतक ठोक उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। मनदीप सिंह पहले भारतीय एक्टिव क्रिकेटर हैं जो किसानों के प्रदर्शन से जुड़े। 



मीडिया से बात करते हुए इस क्रिकेटर ने कहा कि, 'अगर मेरे पिता जिंदा होते तो वह जरूर गर्व महसूस करते कि उनके बेटों ने इसमें कोई योगदान दिया है।' उन्होंने कहा, 'किसान इस ठंड में शांतिपूर्वक विरोध कर रहे हैं। वे जिन हालात में रह रहे हैं वह दिल-दुखाने वाला है। ट्रैक्टर उनका घर बन गया है, लेकिन वे शिकायत नहीं कर रहे हैं। वे काफी खुश और उत्साहित हैं। इस मुद्दे को जितना जल्दी हो सके सुलझाना बहुत जरूरी है।'
विज्ञापन

3 of 6
khali
द ग्रेट खली:
WWE के पूर्व पहलवान खली ने दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर पहुंचकर किसानों का समर्थन किया था। पंजाब से ताल्लुक रखने वाले इस सात फुट लंबे पहलवान ने लोगों से किसानों के साथ खड़े होने की अपील की थी। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस के लिए भी कहा था। उन्होंने इसे तीनों बिलों को काला कानून बताते हुए उद्योगपतियों को फायदा और किसानों को नुकसान पहुंचाने वाला बताया था। खली ने आंदोलन में शामिल होने के बाद नारा देते हुए कहा था- जय जवान, जय किसान।



 

4 of 6
हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह:
पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्विटर के जरिए किसानों को अपना समर्थन दिया। उन्होंने कई सारे ट्वीट के माध्यम से अपनी बातें रखी। हरभजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए किसानों की बात सुनने और उनकी समस्या का हल करने की अपील की। 
 
 
विज्ञापन

5 of 6
Arpinder Singh
अरपिंदर सिंह:
जकार्ता एशियाई खेलों में त्रिकूद में स्वर्ण पदक जीतने वाले अरपिंदर सिंह ने भी पिछले महीने किसानों के आंदोलन में शामिल होकर अपना समर्थन दिया था।  इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर शेयर कर लिखा, 'किसान एकता जिंदाबाद, किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद'।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किसानों का आंदोलन जारी - फोटो : एएनआई
इनके अलावा कई और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जैसे पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी प्रेम चंद, पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी मुक्केबाज कौर सिंह, द्रोणाचार्य गुरबक्श सिंह संधु, अर्जुन अवार्डी शॉटपुट खिलाड़ी बलविंद्र सिंह और कुश्ती में पद्मश्री एवं अर्जुन अवार्डी करतार सिंह भी किसानों के आंदोलन को अपना समर्थन देते हुए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें