फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boxing: यूथ मुक्केबाजी में कृष पाल और रवि सेमीफाइनल में पहुंचे, आशीष और रॉकी हारे

Mon, 07 Mar 2022 01:20 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चंडीगढ़ के कृष ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के रोबर्ट जामेरो को 4-1 से और रवि ने थाईलैंड के अफिचिट चाएमडी को 3-2 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
एशियन जूनियर बॉक्सिंग चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के कृष पाल (46 किग्रा) और रवि सैनी (48 किग्रा) ने रविवार को जोर्डन के अम्मान में चल रही 2022 एएसबीसी एशियाई युवा एवं जूनियर मुक्केबाजी चैंपियनशिप में विपरीत अंदाज में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ के कृष ने क्वार्टरफाइनल में फिलीपींस के रोबर्ट जामेरो को 4-1 से और रवि ने थाईलैंड के अफिचिट चाएमडी को 3-2 से शिकस्त दी। शनिवार की रात रेणु (52 किग्रा), प्राची (57 किग्रा) और रवीना (63 किग्रा) ने अंतिम चार के अपने वर्ग के मैचों में आसान जीत से युवा महिला सेमीफाइनल में जगह बनाई। 

युवा पुरुष वर्ग में दीपक (75 किग्रा) ने संयुक्त अरब अमीरात के खालिद अलकुर्दी पर 5-0 की आसान जीत से सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि आशीष हुड्डा, रॉकी चौधरी और जसकरण सिंह का अभियान अंतिम आठ में मिली हार के बाद समाप्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें