फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय दल की किट में बदलाव, ले सकेगा पैरालंपिक उद्धाटन समारोह में भाग

Wed, 07 Sep 2016 11:42 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Rio Paralympic 2016 - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
रियो में पैरालंपिक खेलों का आगाज आज ( 7 सितंबर) से हो रहा है। 18 सितंबर तक चलने वाले इन खेलों में भारत के 20 एथलीट भाग ले रहे हैं। यह पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाला आजतक का सबसे बड़ा भारतीय दल है। रियो ओलंपिक में मजह दो पदक हासिल करने के बाद पैरालंपिक खेलों में भारत ज्यादा पदक की आशा कर रहा है। लेकिन भारतीय खिलाड़ियों को उद्धाटन समारोह से ठीक पहले किट को लेकर परेशानी का सामना करना पड़ा है। अंतरराष्ट्रीय पैरालंपिक कमेटी (आईपीसी) ने भारतीय खिलाड़ियों की किट को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए थे। जिससे उनके उद्धाटन समारोह में भाग लेने पर संदेह के बादल मंडराने लगे थे। सही किट नहीं होने के कारण भारतीय हॉकी टीम रियो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में भाग नहीं ले सकी थी।
विज्ञापन


कल खबर आई थी कि भारतीय दल सही किट नहीं होने के कारण उद्घाटन समारोह में भाग नहीं ले पाएगा। लेकिन खेल मंत्रालय ने रियो में भारत के मिशन प्रमुख के हवाले से मिली जानकारी के आधार पर बताया है कि परेशानी का समाधान हो गया है। इस तरह के खेल आयोजनों में भाग लेने वाले देशों की किट और यूनिफॉर्म की जांच एक नियमित प्रक्रिया है। रियो पैरालंपिक खेलों में भी ऐसा ही हुआ है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि जांच के बाद आईपीसी ने भारत सही अन्य कई  देशों के खिलाड़ियों की किट बदलाव के कुछ सुझाव दिए थे, आईपीसी के सुझावों के अनुरूप किट में आवश्यक बदलाव कर लिए हैं। अब भारतीय दल बिना किसी परेशानी के उद्घाटन समारोह में भाग ले सकेगा।

उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व साल 2004 के पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता जे झाजरिया संभालेंगे।  उन्हें साल 2012 में पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। झाझरिया ने 2014 के पैरालंपिक एशियार्ड में रजत पदक हासिल किया था। इस बार भी वह भारत की ओर से पदक के सबसे बड़े दावेदार हैं। रियो पैरालंपिक में 160 देशो के 4300 पैरा एथलीट 23 खेलों में प्रतिस्पर्धा करते दिखेंगे। ओलंपिक की तरह रिफ्यूजियों की टीम भी पैरालंपिक खेलों में भाग ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें