खेल मंत्रालय ने रियो पैरालंपिक खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को भी रियो ओलंपिक के खिलाड़ियों की तरह नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 75 लाख रुपये, रजत पदक विजेता को 50 लाख और कांस्य पदक जीतने वाले को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।
भारत ने बुधवार से शुरू हो रहे पैरालंपिक खेलों में 17 सदस्यीय दल भेजा है। इसमें पैरालंपिक में भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक जीतने वाले देवेंद्र झांझरिया शामिल हैं जिन्होंने एथेंस 2004 में यह उपलब्धि हासिल की थी। वह एफ 46 भालाफेंक में उतरेंगे।
GOI gives Rs.75 lakh for gold, 50 lakh for silver and 30 lakh for bronze to winning athletes in Paralympics – at par with #Olympics.— Dept of Sports MYAS (@IndiaSports) September 6, 2016
8 escorts, 4 coaches, a doctor and a physio approved for assisting the contingent in #Rio.— Dept of Sports MYAS (@IndiaSports) September 6, 2016
Govt. decides to give pocket allowance of US $ 100 per day to each athlete in the #Indian contingent.— Dept of Sports MYAS (@IndiaSports) September 6, 2016