फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को मिलेगा रोजगार, सरकार खोलेगी 1000 खेलो इंडिया केंद्र 

Tue, 08 Dec 2020 10:18 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
किरेन रिजिजू - फोटो : social media
विज्ञापन

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को कहा कि सरकार संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार मुहैया कराने के लिए देश में 1000 खेलो इंडिया केंद्र खोलेगी।

विज्ञापन


रिजिजू ने फिक्की के 10वें वैश्विक खेल सम्मेलन टर्फ 2020 के दौरान कहा, 'हम देश भर में 1000 खेलो इंडिया लघु केंद्रों को भी शुरू करने जा रहे हैं जिससे संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को रोजगार हासिल करने या देश में खेल संस्कृति के विकास में मदद मिलेगी।'

उन्होंने कहा, 'जब खिलाड़ी परेशानी में होता है तो इससे भावी पीढ़ियां हतोत्साहित होती हैं। सरकार यह भी सुनिश्चित कर रही है कि खिलाड़ियों और लाभार्थी के पास बिना किसी रुकावट के सरकार से मिलने वाली पुरस्कार राशि, वित्तीय सहयोग पहुंचे।'
विज्ञापन


रिजिजू ने इस अवसर पर कारपोरेट घरानों से देश में खेल प्रेमी समाज के निर्माण में मदद करने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा, 'सरकारी समर्थन की कोई कमी नहीं है लेकिन हमारा देश ऐसा नहीं है जिसे खेलों के लिए जाना जाता हो। सरकारी प्रयास कभी पर्याप्त नहीं होते। लोगों के प्रयास, लोगों की भागीदारी से खेलों में सफलता मिलेगी।'
विज्ञापन


इस समारोह में ओलंपिक रजत पदक विजेता पी वी सिंधु, मध्यप्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, ऑस्ट्रेलियाई ओलंपिक समिति के सीईओ मैट कैरोल और फिक्की अध्यक्ष डा. संगीता रेड्डी आदि ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें