फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: खेलो इंडिया के 2189 खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी, 6.52 करोड़ रुपये जारी करेगा साइ

Wed, 15 Jun 2022 09:52 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस साल अप्रैल से जून की अवधि के लिए खेलो इंडिया के 21 खेलों के 2189 खिलाड़ियों के लिए कुल 6.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन खेलों में पैरा खेल भी शामिल हैं।
विज्ञापन
khelo india
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस साल अप्रैल से जून की अवधि के लिए खेलो इंडिया के 21 खेलों के 2189 खिलाड़ियों के लिए कुल 6.52 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इन खेलों में पैरा खेल भी शामिल हैं। साइ ने कहा कि वार्षिक खेलो इंडिया छात्रवृत्ति योजना के तहत मान्यता प्राप्त अकादमियों में प्रत्येक आवासीय खिलाड़ी प्रशिक्षण केंद्र के लिये 6.28 लाख रुपये की वित्तीय सहायता आवंटित की गयी है। इसमें 1.20 लाख रुपये का जेब खर्चा भी शामिल है। 
विज्ञापन


जेब खर्चा (सालाना 1.20 लाख रुपये) सीधे खिलाड़ी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाता है, जबकि शेष राशि खिलाड़ी के प्रशिक्षण, भोजन, आवास और शिक्षा पर खेलो इंडिया अकादमी में खर्च की जाती है जहां वह प्रशिक्षण ले रहा है। इसमें खिलाड़ी के गृहनगर की यात्रा, घर पर उसका आहार शुल्क और खिलाड़ी के खर्चे भी शामिल हैं। ऐसा खेलो इंडिया प्रतिभा विकास (केआईटीडी) योजना के अनुसार किया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें