फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टर जेरेमी ने स्नैच में तोड़े तीन रिकॉर्ड पर पदक से चूके 

Fri, 12 Jul 2019 09:24 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला

सार

- 136 किग्रा वजन उठाकर युवा विश्व, एशियाई और राष्ट्रमंडल में बनाया नया कीर्तिमान 
-अचिंता ने पुरुष और मनप्रीत ने महिला वर्ग में जीते स्वर्ण पदक 
विज्ञापन
जेरेमी लालरिनुंगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवा ओलंपिक के चैंपियन जेरेमी लालरिनुंगा (67 किग्रा) ने कॉमनवेल्थ वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन तीन रिकॉर्ड तोड़े, लेकिन क्लीन एवं जर्क में भार नहीं उठा पाए। शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 वर्षीय जेरेमी ने स्नैच श्रेणी में 136 किग्रा वजन उठाकर युवा विश्व, एशियाई और राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड तोड़े। 

विज्ञापन


इससे पहले युवा विश्व और एशियाई रिकॉर्ड जेरेमी के ही नाम थे जिन्होंने अप्रैल में चीन के निंग्बो में 134 किग्रा वजन उठाया था। मिजोरम का यह भारोत्तोलक हालांकि क्लीन एवं जर्क में चूक गया और जिससे उनका कुल वजन काफी कम रहा। 

यह गोल्ड स्तर की ओलंपिक क्वालिफाइंग स्पर्धा है जिसके अंक टोक्यो 2020 खेलों की अंतिम रैंकिंग के कट में इस्तेमाल होंगे। अन्य भारतीय भारोत्तोलकों में अचिंता श्युली (207 किग्रा) ने सीनियर और जूनियर पुरुष वर्ग में कुल 305 किग्रा (136 व 169 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीते। मनप्रीत कौर (76 किग्रा) ने 207 किग्रा (91 किग्रा, 116 किग्रा) वजन उठाकर सोने का तमगा अपने नाम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें