फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर के युवा क्रिकेटर की गर्दन में लगी गेंद, मौत

Fri, 12 Jul 2019 06:49 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जहांगीर अहमद वार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के पट्टन इलाके में क्रिकेट मैच के दौरान एक किशोर की मौत हो गई। मैच के दौरान गेंद उसके गले के पास लग गई थी।
विज्ञापन


पट्टन में नानिल खेल मैदान में अनंतनाग जिले के खेल विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को बारामूला और बडगाम क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला जा रहा था। इस दौरान गोशबाग पट्टान निवासी गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में 11 वीं कक्षा का छात्र जहांगीर अहमद वार बैटिंग कर रहा था। 

हेलमेट पहने बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने पुल शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन गेंद उसके गले के पास जा लगी। जहांगीर मैदान में ही गिर गया। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


महानिदेशक खेल सलीम-उर-रहमान ने कहा कि क्रिकेटर ने हेलमेट पहनने के दौरान सावधानी बरती थी लेकिन गेंद नाजुक जगह पर लगी। घटना से हम सभी पूरी तरह से सदमे में हैं। हम तमाम कोशिश के बावजूद होनहार खिलाड़ी को बचा नहीं पाए।
विज्ञापन


राज्यपाल ने पांच लाख देने की घोषणा की
राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने युवा खिलाड़ी की मौत पर गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें