फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जापान: टोक्यो ओलंपिक पर कोरोना का खतरा, आपातकाल के बावजूद आज 1308 नए मामले 

Thu, 15 Jul 2021 05:42 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
टोक्यो ओलंपिक - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टोक्यो में आपातकाल के बावजूद भी कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है। खेलों के महाकुंभ में अब केवल आठ दिन का समय बचा है। इससे पहले गुरुवार को कोरोना वायरस के 1308 नए मामले दर्ज किए गए, जो पिछले छह महीने में सबसे ज्यादा हैं। गुरुवार को मिले मामले 21 जनवरी को मिले 1485 मामलों के बाद से सर्वाधिक हैं। बता दें कि जापान की राजधानी टोक्यो में आपातकाल का चौथा दौर लागू है, जो सोमवार से शुरू हुआ। ओलंपिक के दौरान रेस्त्रां और बार जल्दी बंद होंगे और अल्कोहल नहीं परोसी जाएगी। जापान में जून से रोजाना मामलों की संख्या बढ रही है और विशेषज्ञों का मानना है कि ओलंपिक के दौरान यह संख्या हजारों में पहुंच जाएगी। जापान में अब तक 828000 मामले आ चुके हैं और 15000 मौतें हो चुकी हैं।

विज्ञापन


टोक्यो के गर्वनर से मिले आईओसी अध्यक्ष बाक
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) अध्यक्ष थॉमस बाक ने गुरुवार को टोक्यो के गर्वनर युइके कोइके से मुलाकात की। जापान के नेताओं और ओलंपिक आयोजकों से लगातार तीसरे दिन बैठकों में बाक ने जापान को आश्वस्त करने की कोशिश की नियमों का पालन किया जा रहा है और सभी एहतियात बरते जा रहे हैं। बाक गुरूवार को पहले एथलीट गांव गए और फिर उन्होंने टोक्यो के गर्वनर कोइके से मुलाकात की। इससे पहले बाक ने मंगलवार को टोक्यो 2020 अध्यक्ष सेको हाशिमोटो से और बुधवार को जापान के प्रधानमंत्री याशिहिदे सुगा से मुलाकात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें