फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शूटिंग विश्व कप: यशस्विनी ने जीता स्वर्ण पदक, मनु-सौरभ को रजत से करना पड़ा संतोष

Sat, 20 Mar 2021 08:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टोक्यो ओलंपिक का कोटा हासिल कर चुके दिव्यांश ने कांस्य पदक के प्लेऑफ मुकाबले में इस्राइल के सर्जेइ रिक्टर को हराया।
विज्ञापन
Yashaswini Singh - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के कर्णी सिंह रेंज में जारी ISSF शूटिंग विश्व कप में भारत की यशस्विनी सिंह देसवाल ने कमाल करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर स्पर्धा में अपने ही देश की मनु भाकर को हराकर ये उपलब्धि हासिल की। फाइनल मुकाबले में यशस्विनी ने 238.8 का स्कोर करते हुए मनु को पटखनी दी। मनू भाकेर इस मुकाबले में 236.7 का स्कोर बना पाईं और रजत पदक जीता।

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीते के बाद यशस्विनी काफी खुश दिखाई पड़ीं। उन्होंने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भारत माता की जय का नारा लगाया। नारा नगाने पर यशस्विनी ने कहा, 'ये काम अक्सर मित्र और फैंस का होता है लेकिन फैंस यहां पर मौजूद नहीं थे इसलिए मैंने खुद नारा लगाया।'

उधर पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्था में सौरभ चौधरी ने रजत पदक अपने नाम किया। जबकि इस स्पर्धा का कांस्य पदक अभिषेक वर्मा के नाम रहा। कुल मिलाकर विश्व कप के दूसरे दिन भारतीय निशानेबाज छाए रहे। 
विज्ञापन


इससे पहले पुरुष वर्ग में दिव्यांश सिंह पंवार ने कांस्य पदक पर निशाना साधा। दुनिया के यह नंबर एक शूटर 228.1 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे। अमेरिका के पास गोल्ड और हंगरी निशानेबाज को सिल्वर मेडल मिला। 18 वर्षीय दिव्यांश एयर राइफल प्रतिस्पर्धा में किस्मत आजमां रहे थे। इसी के साथ 29 मार्च तक चलने वाले इस विश्व कप के दूसरे दिन शनिवार को भारत स्वर्ण और कांस्य पदक जीतने में सफल रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें